BREAKING

जौनपुर: तय समय सीमा के भीतर निपुण लक्ष्य हासिल करें अध्यापक:बीईओ | #NayaSaveraNetwork


जौनपुर: तय समय सीमा के भीतर निपुण लक्ष्य हासिल करें अध्यापक:बीईओ  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

बक्शा बीआरसी पर प्रधानाध्यापकों की बैठक में दिया निर्देश

जौनपुर। निर्धारित समय सीमा के भीतर ही सभी अध्यापक किसी भी हाल में निपुण लक्ष्य हासिल कर लें। ऐसा न करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी। इसके लिए ऐप का सहारा भी जरूर लेते रहें। सप्ताह के भीतर आकलन करते रहें और बच्चों का ग्रुप बनाकर उन्हें निपुण बनाने का काम करें। उक्त बातें खंड शिक्षाअधिकारी उदयभान कुश्वाहा ने गुरूवार और शुक्रवार को आयोजित विभिन्न न्याय पंचायतों के प्रधानाध्यापकों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इस समय सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य प्रदेश के विद्यार्थियों को निपुण बनाना है और इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए शासन ने दिशा निर्देश भी जारी कर रखे हैं जिसके आधार पर सभी शिक्षकों को जानकारियां भी प्रदान कर दी गई हैं। ऐसे में सभी प्रधानाध्यापक अपने विद्यालयों के शिक्षकों के सहयोग से सभी बच्चों को शीघ्र ही निपुण बनाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि बच्चों को चिन्हित करने और उनकी निपुणता के आधार पर उनका ग्रुप बनायें जो बच्चे निपुण लक्ष्य हासिल कर चुके हैं उन्हें एक ग्रुप में जो पचास प्रतिशत से अधिक हैं उन्हें बी ग्रुप में और जो उससे नीचे हैं उन्हें सी ग्रुप में रखकर शिक्षण कार्य करें ताकि समय रहते लक्ष्य को हासिल किया जा सके। उन्होंने कहा कि कक्षाओं में टीएलएम का प्रयोग किया जाना जरूरी है क्योंकि इस विधि के जरिए बच्चों को सीखने और समझने में आसानी होती है। कहा कि कक्षा एक व दो के बच्चों को अब नई किताबें पढ़ाकर उन्हें निपुण बनाने का काम किया जाये। सभी विद्यालयों में किताबें  समय से पहुंच गई हैं और अब अध्यापकों को अपनी जिम्मेदारी निभाना है। इस मौके पर एआरपी लालसाहब यादव व चतुर्भुज यादव ने भी निपुण लक्ष्य हासिल करने के लिए विस्तारपूर्वक अपने अपने सुझाव अध्यापकों को दिए। बैठक के बाद गत दिवस दिवंगत हुए एआरपी राकेश कुमार सिंह की मृत्यु पर आये हुए सभी प्रधानाध्यापकों ने दु:ख व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट रखकर प्रार्थना की। साथ ही अध्यापकों ने मृतक एआरपी राकेश कुमार सिंह के परिवार को आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सरोज कुमार सिंह ने लोगों से मृतक एआरपी के परिवार का आर्थिक सहयोग करने की अपील की। इसके पूर्व खंड शिक्षाधिकारी ने उनके घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव सहायता का भी आश्वासन दिया। इस मौके पर एआरपी राजेश कुमार प्रजापति, प्रधानाध्यापक काशी प्रसाद वर्मा, रेयाज अहमद, मुनीशचंद्र मिश्र, सुमन यादव समेत सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकगण मौजूद रहे।

*जौनपुर के विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ‘प्रिंसू’ की तरफ से नया सबेरा परिवार को सातवीं वर्षगांठ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD


*भारतीय जनता पार्टी मछलीशहर जौनपुर के जनसेवक पुष्पेन्द्र सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को सातवीं वर्षगांठ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD


*वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को सातवीं वर्षगांठ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें