खाली पेट भीगे चने खाने से बेली फैट होगा गायब, इन दिकक्तों से मिलता है छुटकारा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
चने को भिगोकर भी खाया जा सकता है. भिगोए हुए चने खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं.ऐसा इसलिए क्योंकि चने में प्रोटीन, फाइबर, एनर्जी, आयरन, कैल्शियम और सोडियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं.वहीं अगर आप रोजाना भीगे चने खाते हैं तो आपको काफी लाभ मिल सकता है. चलिए हम यहां आपको बताएंगे कि रोज सुबह खाली पेट भीगे चने खाने से सेहत को क्या लाभ मिलते हैं?
भीगे चने खाने के फायदे-
- पाचन में सुधार होता-
पाचन को मजबूत बनाने के लिए आप रोजाना भीगे हुए चने खा सकते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि चने में फाइबर की मात्रा अधिक होती है. फाइबर आंतों और पेट विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है. अगर आप पाचन की समस्याओं से परेशान हैं तो आप भीगे हुए चने खा सकते हैं.
- हार्ट हेल्थ
भीगे चने खाने से आपका हार्ट हेल्थ में सुधार होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि चनें में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंथोसायनिनि पाए जाते हैं. ये सभी तत्व हृदय और रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं. इसके अलावा चने में मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम भी हृदय के लिए फायदेमंद होते हैं.वहीं अगर आपको हार्ट जुड़ी बीमारी है तो आप रोजाना चने भिगोकर खायें.
- वजन कम करे
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो रोजाना खाली पेट भीगे हुए चने का सेवन कर सकते हैं. चने में फाइबर की मात्रा अधिक होती है.इसलिए अगर आप रोजाना सुबह भी भीगे हुए चने खाएंगे तो आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी. इससे आप ओवरइटिंग करने से बचेंगे और आपका वजन कंट्रोल में रहेगा. अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो आप नाश्ते में भीगे चने खा सकते हैं.
![]() |
| Advt |

%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1.jpg)

