जौनपुर: एनएसएस के विद्यार्थियों ने किया पौधरोपण | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत जौनपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के छात्र छात्राओं ने वन महोत्सव सप्ताह में चल रहे पौधरोपण अभियान के तहत 100 पौधों का रोपण किया। तथा लगाए गये सभी वृक्षों की देखरेख करने का भी निर्णय लिया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. जेपी पाठक ने वृक्षों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक वृक्ष दस पुत्र समान होते हैं। मानव के स्वस्थ जीवन हेतु वृक्षों का होना जरूरी है, क्यों कि वृक्षों से ही मानव को ऑक्सीजन मिलती है। जो जीवन के लिए अत्यावश्यक है। वन पर्यावरण संरक्षण का होना जरूरी भी है। इस अवसर पर सुर्जोदय भट्टाचार्य, डॉ. अजीत कुमार मिश्र, डॉ. नेहा कन्नौजिया, डॉ. प्रतिमा सिंह, मनोज कुमार दूबे, मनोज कुमार, मंगला प्रसाद यादव, छात्र आशीष यादव व शुभम सरोज आदि उपस्थित थे।
![]() |
Advt |