नया सवेरा नेटवर्क
रायबरेली। जिले में शनिवार को तालाब में नहाते समय गहरे पानी में डूब जाने से चार मासूम बच्चियों और एक बच्चे सहित 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह मामला गदागंज थाना क्षेत्र में आने वाले बांसी रियासत गांव का है। गांव के रहने वाले पांचों बच्चे तालाब में नहाने के लिए गए थे। उनकी मौत से पूरे गांव में कोहराम मच गया है। इनकी पहचान रीतू 8 वर्ष, सोनम 10 वर्ष, वैशाली 12 वर्ष, रूपाली 9 वर्ष और 8 वर्षीय अमित के रूप में हुई है। मौके पर पहुंचे जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारियों ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। सभी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
 |
Advt
|
,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg) |
विज्ञापन |
 |
विज्ञापन
|
0 टिप्पणियाँ