जौनपुर: ओटीपी को शरीर का खून समझें: ओपी जायसवाल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए हुई संगोष्ठी
सिरकोनी जौनपुर। साइबर अपराधों से बचने के लिए सबसे पहले इस बात को जाने की हमे किसी को ओटीपी कभी न बताएं। ओटीपी को शरीर का खून समझे। अनावश्यक कही न दें। क्षेत्र के राष्ट्रीय पब्लिक इंटर कालेज हुसेपुर में मंगलवार को साइबर अपराधों के रोकथाम के लिए आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए यह बातें साइबर विशेषज्ञ ओ पी जायसवाल ने कही। उन्होंने छात्र छात्राओं को व कालेज के स्टॉफ से कहा कि आप के मोबाइल पर किसी भी अंजान व्यक्ति का काल या मेसेज आये तो आप उसे रिसीव नही करें।कोई सरकारी संस्थान का व्यक्ति बनकर आपको सरकारी फायदा या लाटरी जैसे लुभावनी बात बताकर ओटीपी मांगे तो कभी नही दें। कभी भी कोई जिम्मेदार संस्थान किसी से कोई जानकारी नही मांगता। इसके अलावा किसी भी अंजान व्यक्ति से वीडियो कॉल पर बात भी नही करें।किसी भी अंजान लिंक को कभी भी नहीं खोलना चाहिए। उसे डिलीट कर दें। थानाप्रभारी जलालपुर रामसरिख गौतम ने बताया कि कोई भी अंजान व्यक्ति अगर आपको फोन करके इधर उधर की बात करे या छेड़खानी करे उसकी जानकारी तत्काल अपने माता पिता या अभिभावकों को जरूर दें। उससे अपराध भी रु केगा साथ ही समाज मे जागरूकता आएगी। इसके पूर्व दोनो अधिकारियों का प्रधानाचार्य विनय कुमार श्रीवास्तव, विवेक सिंह, गौरव श्रीवास्तव, अखलाक अहमद, उमेश मिश्रा,अंकित श्रीवास्तव,रामआसरे मिश्र आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर कालेज के स्टॉफ के लोग मौजूद रहे।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt |