जौनपुर: प्राचीन काँवरिया संघ सेवा महासमिति जल लेने विंध्यांचल रवाना | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूँ जौनपुर। स्थानीय नगर के प्राचीन काँवरिया संघ सेवा महासमिति के लोग रामेश्वर महादेव मंदिर से गाजे बाजे के साथ सभी काँवरिया अपने अपने कंधों पर काँवर लेकर पूरे नगर में भ्रमण करने के उपरांत लोकनिर्माण विभाग के डाकबंगले के पास से विन्ध्याचल माँ विन्धवाशिनी देवी के दर्शनों उपरांत जल लेकर पैदल मडि़याहूँ स्वामी विवेकानंद इण्टर कालेज पर स्थित रामेश्वर महादेव व गोला बाजार स्थित निलकंठ महादेव को जलाभिषेक व पूजा अर्चना करेगें। यह कार्यक्रम प्राचीन काँवरिया संघ सेवा महासमिति के देख रेख में बोल बम व डाक बम के सभी लोग कानून वयवस्था को मद्देनजर देखते हुए सभी कार्यक्रम को अन्जाम देंगे। इस अवसर पर प्राचीन काँवरिया सेवा समिति के अध्यक्ष श्यामबाबू सेठ के साथ समिति के पदाधिकारी सुरेश मौर्या, अतुल उपाध्याय, टप्पू पाठक, मुन्ना चौरसिया, बिन्दु साहू,माता प्रसाद, बृजेश दूबे,राजेश अग्रहरी, मुलायम पटेल ,मनोज चौरसिया, रवि केशरी, बच्चा जी,पंचम यादव,प्रकाश चौरसिया, रत्नेश वि·ाकर्मा, अमरीश निगम संजय माली,सुरेश निगम,बंटू सिहं,राजकुमार मौर्या, स्वपनील मौर्या, देव साहू,संजय राय,आनंद मिश्रा,गोली साहू, अमन पटेल, प्रेम प्रजापति, बनारसी पटेल,राजेश शर्मा, नगर के संभ्रांत नागरिकों व कांवरिया सहित के सदस्य उपस्थित रहे।
![]() |
Advt |