प्रयागराज: घट रहा गंगा, यमुना का जलस्तर | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। गंगा, यमुना का जलस्तर तेजी से घट रहा है। फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 24 घंटे में 11 सेमी घटा है। नैनी में यमुना और छतनाग में गंगा का जलस्तर 12-12 सेमी कम हुआ है। एक सप्ताह पहले तक गंगा-यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण कछारी इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया था। खासकर यमुना में पानी तेजी से बढ़ रहा था। गंगा, यमुना के प्रवाह क्षेत्र में बारिश थमने से यहां राहत मिली है। सिंचाई विभाग के इंजीनियरों का कहना है कि अभी जलस्तर बढ़ने के संकेत नहीं मिले हैं। बाढ़ बिंदु से गंगा पांच मीटर नीचे हैं।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
mumbai
National
Naya Savera
New Delhi
Prayagraj
recent
uttar pradesh