दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में वकीलों के दो गुटों में झड़प के बाद फायरिंग, मची अफरातफरी | #NayaSaveraNetwork
नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली में तीस हजारी कोर्ट में वकीलों के बीच फायरिंग की बड़ी घटना हुई है। मिली खबर के अनुसार यहां वकीलों के बीच आपसी झगड़े में बीच हवाई फायरिंग हुई। हालांकि इस फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है।
मामले पर पुलिस का कहना है कि, वकीलों के बीच हुए आपसी झगड़े के बाद ऐसा हुआ है। वहीँ पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है। पुलिस के अधिकारी यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि, वकील हथियार लेकर अंदर कैसे पहुंचा। इधर वकीलों के बीच हुई गोलीबारी का वीडियो भी अब सामने आया है। वीडियो में संकरी गली से गुजरते हुए वकीलों को आप देख सकते हैं।
गली के चौराहे पर वकीलों की भीड़ जमा है, तभी इस भीड़ में से एक हाथ में पिस्तौल उठती हुई नजर आ रही है। गोली चलाने के बाद शख्स को पीछे जाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को देखने से ये मालूम पड़ रहा है, जैसे सभी वकील एक-दूसरे को भली-भांति जानते हैं, क्योंकि गोली चलने के दौरान कोई भी डर के मारे इधर-उधर नहीं भागता है। वहीं दिल्ली बार काउंसिल के अध्यक्ष केके मनन ने तीस हजारी कोर्ट में हुई गोलीबारी की घटना की पुरजोर निंदा की है। उन्होंने यह भी कहा है कि इस मामले में विस्तृत और गहन जांच की जाएगी।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |