जौनपुर: सीमांकन कार्य का निस्तारण प्राथमिकता पर कराएं:रजनीश | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
अपर मुख्य सचिव ने राजस्व कार्यों की करी समीक्षा बैठक
जौनपुर। अपर मुख्य सचिव नागरिक सुरक्षा एवं राजनैतिक पेंशन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन रजनीश गुप्ता द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यो की समीक्षा बैठक की गई। जिसमें अपर मुख्य सचिव के द्वारा जनपद में भारत सरकार के स्वामित्व योजनाओं के अंतर्गत घरौनी के तैयारी से संबंधित कार्य की प्रगति की समीक्षा किया। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि सीमांकन कार्य को प्राथमिकता पर करते हुए निस्तारण कराएं। धारा 24 के मामलों को अभियान चलाकर निस्तारित करने के निर्देश अपर मुख्य सचिव के द्वारा दिए गए, इस पर जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि पूर्व में धारा 24 के लिए अभियान चलाया गया था और अगस्त से अभियान चलाकर सीमांकन का कार्य कराया जाएगा। अपर मुख्य सचिव के द्वारा भूमि मानिचत्र के डिजिटाइजेशन, तालाब/झील तथा अन्य वाटर बॉडीज के स्थिति के अनुसार प्रगति की समीक्षा की और निर्देशित किया कि जिन झीलों पर कब्जा हो गया है उन्हें हटवाना सुनिश्चित करें। उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 24, 34, 41, 80 के अंतर्गत दायर/निस्तारित वादों की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि पांच वर्ष से अधिक लम्बित वादों को वर्षवार विवरण बनाते हुए प्रतिदिन प्राथमिकता के अनुसार निस्तारण करें। इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व गणेश प्रसाद, समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
Advt |