प्रयागराज: सुबह गंगा, शाम को यमुना ने पकड़ी रफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। दिल्ली में आई बाढ़ का व्यापक असर अब प्रयागराज में दिखाई पड़ने लगा है। यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। 24 घंटे तक स्थिर रही गंगा का जलस्तर सोमवार सुबह बढ़ना शुरू हुआ। शाम को यमुना ने रफ्तार पकड़ी। गंगा और यमुना का जलस्तर बढने से अब संगम के खाली हिस्सों में पानी फैलने लगा है। 12 घंटे में यमुना का जलस्तर 23 सेमी बढ़ा। पिछले 24 घंटे (रविवार सुबह आठ बजे से सोमवार सुबह आठ बजे तक) फाफामऊ में गंगा स्थिर रही, जबकि यमुना में 13 सेमी की वृद्धि हुई थी। सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे के बीच गंगा का जलस्तर फिर बढ़ना शुरू हुआ। चार घंटे में गंगा का जलस्तर तीन सेमी बढ़ा। यमुना में डेढ़ सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से छह सेमी की वृद्धि हुई। दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक गंगा में सिर्फ एक सेमी की वृद्धि हुई। इसी अवधि में यमुना का जलस्तर 11 सेमी बढ़ा।
%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)
%20%20Katghara,%20Sadar,%20Jaunpur%20%20PRESIDENTFOUNDER%20DR.%20SURYA%20BHAN%20YADAV%20U.S.A.%20%20CBSE%20Affi.%20No.%202132420%20School%20Code%2070663%20%20The%20Academy%20Runby%20America.jpg)
%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1.jpg)