जौनपुर: रेलवे ट्रैक के पास युवक का मिला शव | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

परिजनों ने गोली मारकर हत्या का लगाया आरोप

आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगाने का किया प्रयास

खेतासराय जौनपुर। बुधवार की सुबह खेतासराय रेलवे स्टेशन के निकट संदिग्ध परिस्थिति मे युवक का शव बरामद हुआ। परिजनो ने अज्ञात लोगों पर गोली मारकर शव रेलवे ट्रैक के किनारे फेंकने का आरोप लगाया है। अक्रोशित ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताते हुए खेतासराय जौनपुर मार्ग जाम करने का प्रयास किया जिसे पुलिस ने विफल कर दिया। पुलिस भी हत्या का मामला मानते हुए छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह खेतसराय रेलवे स्टेशन के 200 मीटर उत्तर रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध परिस्थिति मे युवक का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। युवक के सिर मे घाव था कुछ देर बाद युवक की शिनाख्त विशाल कुमार राजभर  21 पुत्र प्रदीप कुमार राजभर निवासी अहिरो परशुरामपुर के रु प मे हुई। युवक विशाल टीडी कालेज मंे बीए तृतीय वर्ष का छात्र था। पिता का कहना है विशाल रात मंे घर पर ही सोया था। भोर मे अपने बिस्तर पर नही था। सुबह खोजबीन कर रहे थे तभी रेलवे ट्रेक के किनारे शव मिलने की सूचना मिली। विशाल के सिर मे घाव था जिसे गोली का बताया जा रहा है। पिता प्रदीप कुमार का आरोप है विशाल को किसी बहाने से अज्ञात लोगों ने बुला कर सिर में गोली मार कर शव ट्रैक के किनारे फेंक दिया था। इस संबंध में जीआरपी  चौकी प्रभारी यजुवेंद्र कुमार सिंह का कहना है की प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत होता है। शव का पोस्टमॉर्टम कर जांच की जा रही है।

*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज |(AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष |  #NayaSaberaNetwork*
Advt.


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt


*Admission Open : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR | MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ