लखनऊ: वैदिक मंत्रों के बीच हुआ रुद्राभिषेक | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। सावन माह में शनिवार को अशोक वाटिका परिवार की ओर से भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया गया। राजेन्द्र नगर स्थित अशोक वाटिका पार्क में सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने भगवान शंकर का वैदिक मंत्रोचारण के बीच रुद्राभिषेक किया। रिमझिम बारिश के बीच पुरोहितों ने विधि विधान से अनुष्ठान सम्पन्न कराया। बीते साढ़े तीन वर्षों से जारी सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का 129वें पाठ का आयोजन किया गया। अशोक वाटिका परिवार के संस्थापक केके दुबे ने बताया कि देर शाम तक भतन कीर्तन का कार्यक्रम जारी रहा।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Lucknow
mumbai
National
Naya Savera
New Delhi
recent
uttar pradesh