लखनऊ: प्लास्टिक फैक्टरी में आग से हड़कंप | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। गुड़ंबा में बंद पड़ी प्लास्टिक फैक्टरी में गुरुवार को दिन में आग लग गई। आग देख हड़कंप मच गया। चार दमकल ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। आग से कोई हताहत नहीं हुआ है। फैक्टरी की फायर एनओसी नहीं है।एफएसओ इंदिरानगर शत्रुघ्न के मुताबिक दोपहर 12 बजे गुड़ंबा स्थित कुर्सी रोड पर संचालित भगवती जायसवाल की प्लास्टिक फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली। चार दमकल के साथ मौके पर पहुंचे तो फैक्टरी के स्टोर रूम से आग की लपटें और धुआं निकल रहा था। दमकलकर्मियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक वहां रखा प्लास्टिक का कुछ सामान जलकर बर्बाद हो चुका था। शुरुआती जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। फैक्टरी की फायर एनओसी भी नहीं है। फैक्टरी मालिक को जल्द ही नोटिस भेजी जाएगी। फैक्टरी मालिक भगवती जायसवाल ने बताया कि कुछ दिन से फैक्टरी बंद पड़ी थी।