जौनपुर: द मर्सी क्लब ने चलाया पौधरोपण अभियान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। सावन की शुरुआत और गुरु पूर्णिमा के मौके पर नगर के विभिन्न मार्गो, सद्भावना पुल के नजदीक, बलुआघाट ,अहमद खा मंडी, बदलापुर पड़ाव आदि जगहों पर जनपद की अग्रणी संस्था द मर्सी क्लब ने नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में वृहद पौध रोपण किया। जिसमें जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव के सहयोग से विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपण किए गए। साथ ही लोगों को प्रोत्साहित किया गया की वो भी अपने अपने खाली पड़े स्थानों पर एक पेड़ जरूर लगाएं। यूपी की योगी सरकार की मंशा अनरूप संस्था पौधा रोपण में बड़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है। एजाज अहमद हाशमी प्रांतीय चेयरमैन के आह्वान पर तथा मीडिया प्रवक्ता रियाजुल के देख रेख में नगर में यह कार्य किया गया इस मौके पर मोहम्मद खालिक नगर मंत्री, नगर अध्यक्ष अब्दुल सलाम ,मोहम्मद कलीम सिद्दीकी, रियाजुल हक, फिरोज खान, मनोज सेठ ,मेहताब सिद्दीकी, जितेंद्र कुमार ,राजेश कुमार ,आदि मेंबर मौजूद रहे।
![]() |
Advt. |