जौनपुर: गोमती नदी में मगरमच्छ देख मचा हड़कंप| #NayaSaveraNetwork
बिपिन सैनी
जौनपुर। नगर के पचहटिया स्थित सुरज घाट रामघाट के मध्य गोमती नदी किनारे कच्चे स्थान पर मगरमच्छ देख छेत्र के लोगो में हड़कंप मचा हुआ है। आस-पास लोगों ने नदी में तैर रहे 10 फिट लम्बे मगरमच्छ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वहीं नदी में अंतेस्थि के बाद स्नान करने वाले लोगो के लिए अब डर व भय का खतरा मंडरा रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया की लगभग दो दिनो से गोमती नदी में बार बार मगरमच्छ दिखाई दे रहा है।जिसकी लंबाई लगभग 10 फिट के आस पास है।नदी के बगल के अन्य कई लोगो ने भी मगरमच्छ दिखने की बात कही है। लोगों ने बताया की शनिवार तथा रविवार दो दिन लगातार मगरमच्छ देखा गया है।नदी के किनारे विचरण करने वाले पशुओं व स्नान करने वालो के लिए अब खतरा उत्पन्न हो गया है।
घाट किनारे ने बताया की लगभग दो मगरमच्छ लोगो ने नदी में तैरते हुए देखा है। गोमती नदी पचहटिया क्षेत्र में मगरमच्छ कैसे और कहां से आया यह लोगो के समझ में नहीं आ रहा है।लोग अचंभित होने के साथ साथ अब भयभीत नज़र आ रहे है। बताया जा रहा है की ये मगरमच्छ सुरज घाट से लेकर रामघाट के मध्य विचरण कर रहे हैं। सूरज घाट पर स्नान करने तथा रामघाट पर अंत्येष्टि पूर्व एवं बाद स्नान करने वाले लोगो के लिए जान का खतरा अब मंडरा रहा है। वही स्थानीय लोगो ने वन विभाग से मगरमच्छ को पकड़ने की अपील किया है।
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |