वाराणसी: नैनो व जैविक उर्वरक उपयोग करें किसानः रवींद्र | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं। इन्हीं के कारण सरकार गरीबों को मुफ्त अनाज दे पा रही है। उन्होंने किसानों से नैनो उर्वरक व जैविक उर्वरक के उपयोग का आह्वान किया।
वह गुरुवार को काशी विद्यापीठ ब्लॉक के रामनगर में स्थापित प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र पर किसानों को संबोधित कर रहे थे। पीएम मोदी ने गुरुवार को राजस्थान के सीकर से पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त पूरे देश में जारी की। वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जनपद के विभिन्न किसान समृद्धि केंद्रों पर दिखाया गया। रामनगर केंद्र पर पहुंचे स्वतंत्र राज्यमंत्री ने प्रसारण कार्यक्रम देखने के बाद पांच किसानों में मोटे अनाज के बीज निःशुल्क बांटे। अराजीलाइन के राजातालाब व तिलंगा, हरहुआ के दासेपुर, सेवापुरी के तक्खु की बौली, चिरईगांव के गोपपुर, बड़ागांव के भीटी एवं बाबतपुर, पिंडरा के मरूई, सिंधोरा तथा चोलापुर के मुनारी प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र पर आयोजन हुआ। कार्यक्रम में कृषि विभाग की ओर से प्रगतिशील किसानों में श्रीअन्न का बीज निः शुल्क वितरित किया गया। कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक अखिलेश सिंह, जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह मौर्या, इफको के डॉ. विवेक दीक्षित, डीएम एस. राजलिंगम, सीडीओ हिमांशु नागपाल, एमएलसी व जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, विद्यासागर राय महानगर अध्यक्ष, सुरेश सिंह, अशोक पटेल आदि रहे।
![]() |
Ad |
![]() |
AD |
![]() |
AD |