जौनपुर: लोक चेतना का अभियान ' मांस-मदिरा मुक्त हो काशी' जल्द होगा सफल : राजन मिश्र | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
- पत्रकार का मीडिया प्रभारी ने किया सम्मान
जौनपुर। लोक चेतना के मीडिया प्रभारी कृष्णा सिंह ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जौनपुर के तेज तर्रार पत्रकार और भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल के जिला संवाददाता राजन मिश्र को अंगवस्त्रम पहनकर और कलम देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि शिल्पी छैनी से करे, सपनों को साकार, अनगढ़ पत्थर से रचे, मनचाहा आकार, माटी रख कर चाक पर, घड़ा घड़े कुम्हार, श्रेष्ठ गुरु मिल जाय तो, शिष्य पाय संस्कार... अगर गुरु चाहे तो शिष्य बड़े से बड़ा मुकाम हासिल कर सकता है। आज न तो पहले जैसे गुरु रह गए हैं और न ही पहले जैसे शिष्य है। आज बहुत कम ही लोग ऐसे हैं जो आज भी अपने गुरु को भगवान से भी ऊंचा दर्जा देते हैं।
इस मौके पर पत्रकार राजन मिश्र ने लोक चेतना के मीडिया प्रभारी का आभार जताते हुए कहा कि संस्था द्वारा काशी में मांस मदिरा मुक्त काशी का जो अभियान चलाया है वह बहुत ही सराहनीय अभियान है। काशी धार्मिक नगरी है, वहां पर लोक चेतना द्वारा चलाया जा रहा अभियान ज़रूर सफल होगा। शासन-प्रशासन को भी इस दिशा में कदम उठाना चाहिए। उन्होंने मीडिया प्रभारी कृष्णा सिंह को इस मुहिम में हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।
![]() |
Advt |