प्रधानमंत्री ने कई विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

सीकर। राजस्थान के सीकर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया है। साथ ही पीएम मोदी ने यहां से नौ करोड़ किसानों के खाते में एक साथ किसान सम्मान निधि की राशि ट्रांसफर किया। पीएम ने सीएम के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की और कार्यक्रम के दौरान लगे प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया।


पीएम मोदी का उद्बोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  कहा कि आज यहां से देश के करोड़ों किसानों के पीएम किसान सम्मान निधि के लगभग 18,000 करोड़ सीधे उनके बैंक खाते में जमा हुए हैं। आज देश में 1.25 लाख पीएम किसान समृद्धि केंद्रों की शुरुआत की गई है। गांव और ब्लॉक लेवल पर बने इन केंद्रो से करोड़ों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। 


किसानों को आधुनिक जानकारी

पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र पर ही किसानों को बीज भी मिलेगा और खाद भी। इसके अलावा खेती से जुड़े औजारों और दूसरी मशीनें भी इस केंद्र पर मिला करेंगी। ये सेंटर खेती से जुड़ी हर आधुनिक जानकारी किसीनों को देंगे।

हमारी सरकार ने रूस-यूक्रेन युद्ध का असर देश के किसानों पर नहीं पड़ने दिया: पीएम माेदी

प्रधानमंत्री ने कहा हमारी सरकार कैसे अपने किसान भाइयों के पैसे बचा रही है इसका एक उदाहरण यूरिया की कीमतें भी हैं। हमारी सरकार ने कोरोना और रूस-यूक्रेन युद्ध का असर किसानों पर नहीं पड़ने दिया। आज देश में यूरिया की जो बोरी 266 में देते हैं वही बोरी पाकिस्तान में करीब 800 में मिलता है, बंग्लादेश में 720 और चीन में 2100 की मिलती है। अमेरिका में यूरिया की यही बोरी 3,000 से ज्यादा की मिल रही है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रर्थना करता हूं: पीएम मोदी

कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशाेक गहलोत शामिल नहीं हो सके थे। पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं। उनके पैंरों में कुछ तकलीफ है, आज इस कार्यक्रम में आने वाले थे लेकिन उस कठिनाई के कारण नहीं आ पाए हैं। मैं  उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रर्थना करता हूं।


*यूपी वर्किंग जनर्लिस्ट यूनियन केराकत जौनपुर के अध्यक्ष डॉ. सत्यदेव सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को सातवीं वर्षगांठ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD


*पूर्वांचल के प्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को सातवीं वर्षगांठ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD


*माउंट लिटेरा जी स्कूल फतेहगंज जौनपुर के डायरेक्टर अरविन्द सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को सातवीं वर्षगांठ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें