जौनपुर: बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण की तीसरी बैच शुरू | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण की तीसरी बैच शुरू  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। महानिदेशक दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान लखनऊ एवं महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक, कार्यालय समग्र शिक्षा विद्या भवन लखनऊ के द्वारा प्रायोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम रानी लक्ष्मीबाई बालिका आत्मरक्षा विषयक छह दिवसीय आवासीय प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण के तीसरे बैच का शुभारंभ जिला ग्राम्य विकास संस्थान सिद्दीकपुर में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण सत्र का शुभारम्भ संस्थान के जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. मनीष रघुवंशी, जिला समन्वयक शोभा तिवारी, ज्येष्ठ अनुदेशक संजय कुमार, प्रदशर््ाक नितीश कुमार द्वारा मां सरस्वती के चरणों में फूल माला अर्पित करने के साथ ही दीप प्रज्वलीत करके किया गया। जिसमें विभिन्न विकास खण्डों खुटहन, शाहगंज, करंजाकला के 52 अनुदेशक शारीरिक शिक्षा उपस्थित हुए। संस्थान के जिला प्रशिक्षण अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों को संस्थान के नियम, अनुशासन व प्रशिक्षण की महत्ता पर चर्चा करने के साथ ही बताया कि शासन के निर्देशानुसार आप सभी लोग इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विषयगत एवं प्रायोगिक शिक्षा को पूर्ण मनोयोग से ग्रहण करें। जिससे आप अपने विद्यालय के बालिकाओं को प्रशिक्षित एवं जागरूक कर राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देवे। जिला समन्वयक शोभा तिवारी ने सभी प्रतिभागियों को वीरांगना शब्द व आत्मरक्षा के विषय में बताया। संजय कुमार ज्येष्ठ अनुदेशक ने सभी प्रतिभागियों को अवगत कराया कि शासन के निर्देशानुसार आप सभी की उपस्थिति प्रात: व सायं बायोमैट्रिक विधि द्वारा आनलाईन दर्ज की जायेगी। नितीश मौर्य प्रदशर््ाक ने प्रतिभागियों को छात्रावास से सम्बन्धित सभी जानकारियों के बारे में अवगत कराया। प्रशिक्षक अरविन्द सिंह व प्रशिक्षण सहायक अरविन्द मौर्य ने प्रतिभागियों को बताया कि शासन से प्राप्त निर्देश व विषय सूची के अन्तर्गत आत्मरक्षा, उसके गुण व महत्व, योगा/ व्यायाम, स्टान्स, किक, स्ट्राइक व पंच, नाजुक अंग, बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा आदि की जानकारी छह दिवसी कार्यक्रम में प्रतिदिन दी जायेगी।जिससे बालिकाएं / महिलाएं आत्मबल के साथ आगे बढ़ें।

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.


*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज |(AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष |  #NayaSaberaNetwork*
Advt.


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें