जौनपुर: रामलीला समिति के अध्यक्ष चुने गए संदीप | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज जौनपुर। ऐतिहासिक रामलीला समिति की बैठक कलेक्टर गंज फड पर आयोजित हुआ। बैठक में पूर्व महामंत्री फिरतू राम यादव संरक्षक सीताराम अग्रहरि आदि की मौजूदगी में सर्वसम्मति व ध्वनि मति से संदीप को अध्यक्ष चुना गया। मौजूद लोगों ने माल्यार्पण कर नये दायित्व हेतु बधाई दी। बैठक के दौरान कुल दस लोगों ने अपना नाम प्रस्तुत किया था। गहमागहमी के बीच प्रस्ताव व समर्थकों के समर्थन के बाद निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन के उपरांत मौजूद लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि पौने दो सौ वर्ष पुराने समिति की मर्यादा को क्षअुण्ण रखने हेतु प्राण प्रण से योगदान का प्रयास रहेगा। मर्यादा पुरु षोत्तम श्रीराम के आदशर््ा पर चल रही समिति की परम्पराओं को मजबूती के साथ निभाने का पूरा प्रयास होगा। समिति के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के सहयोग से आगामी मंचन को बहुआयामी रु प से प्रस्तुत किया जायेगा। समिति के सांस्कृतिक धरोहरों, धार्मिक मान्यताओं, पुरातन परम्पराओं को आदर्श रुप से स्थापित करने का प्रयास होगा।
![]() |
AD |
![]() |
Advt |