जौनपुर: जमीन विवाद में मारपीट, दो घायल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज जौनपुर। क्षेत्र के कोपा लतीरपुर गांव में रविवार की दोपहर जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में चले लाठी डंडे से दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहंुची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के उक्त गांव निवासी किरन सिंह (45) पत्नी सुनील सिंह व गुड्डू सिंह (30) पुत्र राजेंद्र सिंह को जमीन विवाद को लेकर पूछताछ के दौरान पट्टी दारों ने पीटकर घायल कर दिया। भुक्तभोगी घटना की सूचना पुलिस को देकर उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान किरन की हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent