जौनपुर: अमरनाथ धाम के लिए भक्तों का जत्था रवाना | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
खेतासराय। श्रावण माह में कांवरियों और शिव भक्तों का विभिन्न शिवालयों में दर्शन के लिए जत्थों का आना-जाना लगा रहता है। इसी क्रम में खेतासराय से अमरनाथ धाम के लिए शनिवार की दोपहर पहला जत्था रवाना हुआ। जत्था कस्बा के शिवालय में दर्शन कर विधि-विधान से ट्रेन पकड़ने के लिए जौनपुर सिटी पहुँचे। जहां से ट्रेन पकड़कर अमरनाथ धाम के लिए रवाना हो गए।
जत्थे में शामिल मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बोले बाबा ने बुलाया तो दर्शन के लिए निकल पड़ा, पूरी कोशिश रहती है हर वर्ष श्रावण माह में बोले बाबा का दर्शन करने के लिए जाएं। जिसे भी मौका मिले तो दर्शन के लिए जाना चाहिए। जत्थे में दीपक सेठ, अनूप कुमार गुप्ता, शुभम प्रजापति, देवव्रत बरनवाल, दुर्गेश बरनवाल, महेंद्र प्रजापति मुख्य रूप से शामिल रहे।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt |