जौनपुर: पुलिस की मेहरबानी:शांतिभंग में किया चोरों का चालान | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

आईजी के आदेश पर पीडि़त को न्याय दिलाने की कवायद शुरू

शाहगंज जौनपुर। क्षेत्र के बीबीगंज बाजार स्थित दुकान का दिनदहाड़े ताला तोड़कर गांव के ही मनबढ़ लोगों द्वारा 35 लाख से अधिक के सामान और ढाई लाख रु पये नगदी पार कर दिया गया था। घटना की पूरी कारस्तानी सीसीटीवी में कैद हो गई। पीडि़त ने न्याय पाने के लिए थाने पर तहरीर दिया था और चोरों की पहचान बताई तो पुलिस ने गिरफ्तार तो किया लेकिन उनपर रहम करते हुए शांतिभंग की धारा में चालान करके अपने कर्तव्यों की इतिश्री हासिल कर ली। उच्चाधिकारियों के चक्कर लगाते पीडि़त पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी के दरबार में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। आईजी के आदेश पर पुलिस ने गुरु वार को केस दर्ज कर जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार अर्गूपुर कला गांव निवासी राज बहादुर चौहान पुत्र त्रिभुवन की बीबीगंज बाजार में एल्युमीनियम फर्नीचर और डीएपी खाद की दुकान है। आरोप है कि 24 जून को दिन दहाड़े दोपहर एक बजे गांव के ही दबंग किस्म के आशीष पाल, राम प्यारे पुत्रगण शिवजोर, राम लखन पुत्र मनीराम, राजनाथ राजभर पुत्र बिशुन, आनंद पाल, पुत्र राम प्यारे, राम प्यारे का भांजा और अभिषेक पाल ने दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखे 35 लाख रु पये मूल्य के सामान और ढाई लाख रु पये नगदी उठा ले गए। सीसीटीवी कैमरे से सभी आरोपियों की पहचान हो सकी लेकिन स्थानीय स्तर से पीडि़त को न्याय नहीं मिल सका। पीडि़त राज बहादुर द्वारा आईजी वाराणसी जोन को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि स्थानीय शाहगंज कोतवाली में तहरीर देने और सीसी टीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान कराए जाने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार तो किया लेकिन शांतिभंग की धारा में कार्रवाई कर छोड़ दिया। फिलहाल आईजी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। बाजार के लोग इस घटना को लेकर चौकी प्रभारी के हुए स्थानांतरण से जोड़कर चर्चा करते रहे।

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.


*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज |(AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष |  #NayaSaberaNetwork*
Advt.


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt


नया सबेरा का चैनल JOIN करें