प्रयागराज: पौधरोपण से अधिक उसे बचाने की कोशिश हो : कुलपति | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
हनुमानगंज। आशुतोष मेमोरियल स्कूल धनैचा, मलखानपुर में रविवार को आशुतोष मिश्रा की पुण्यतिथि पर विद्यालय परिसर में 1001 पौधे रोपे गए। इस मौके पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने कहा पौधरोपण से कहीं अधिक कोशिश पौधों की देखभाल तथा उसे बचाने की है। कहा कि धरती भी हवा, पानी, जंगल, पहाड़, झरनों के रुप में मुस्कुराती है।
अपनी मां की तरह ही हमें धरती मां तथा पर्यावरण का ख्याल रखना होगा। नहीं तो अन्न-जल की जगह भविष्य में कैप्सूल से क्षुधा मिटानी होगी। शिक्षक विधायक मानसिंह यादव, पूर्व प्राचार्य मेजर रमेश मणि त्रिपाठी, समाजसेवी विनोद शर्मा ने ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते खतरे से आगाह किया। संस्था अध्यक्ष प्रो. जेपीएन मिश्रा ने बेटे आशुतोष की स्मृतियों को सहेजा। निदेशक डॉ. गिरीश पांडेय ने सभी अतिथियों का आभार जताया।
![]() |
Advt |
![]() |
Ad |
![]() |
AD |