जौनपुर: बच्चों को तिलक लगाकर विद्यालय में हुआ स्वागत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
धर्मापुर जौनपुर। गर्मियों की छुट्टी के बाद सोमवार को विद्यालय खुलने पर स्थानीय ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों में रौनक लौट आयी। ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय पचहटिया की प्रधानाध्यापिका अर्चना रानी के नेतृत्व में विद्यालय स्टाफ ने पहले दिन बच्चों को तिलक लगाकर व पुष्पवर्षा करके उनका विद्यालय में उत्साहपूर्वक स्वागत किया। छुट्टी के बाद विद्यालय में पहुंचे नौनिहालों का उत्साह देखते बन रहा था। प्रधानाध्यापिका अर्चना रानी ने कहा कि हम सभी का प्रयास है कि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों का सर्वांगीण विकास हो और सभी निपुण लक्ष्य को प्राप्त कर विद्यालय जल्द से जल्द निपुण विद्यालय हो जाये। इस अवस पर इंदु सिंह, कुलवंत कौर, माधुरी यादव, रेखा पाल, अनुपमा, जूही सिंह, कुसुम मौर्या, कमला यादव, परमिला देवी रहीं।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt. |