नया सवेरा नेटवर्क
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले 2024 में भाजपा का जाना तय
जौनपुर। रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कांशीराम सामुदायिक भवन में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा रहा। मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने संविधान बचाओ संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कह कि आज संविधान के कुछ बिंदुओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। अपने संबोधन में उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रवाद का कथित नारा देकर आमजन को भाजपा बांटना चाह रही है। खाबरी बोले कि आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार का जाना लगभग तय है इसलिए गरीब, मजदूर और किसानों की आवाजों को बंद करने के लिये तरह-तरह का हथकंडा अपनाया जा रहा है। कहा कि लोकतंत्र बचाने के लिये कांग्रेस सभी प्रदेशों में बड़ा जन आंदोलन कर रही है। प्रदेश में जबसे योगी आदित्यनाथ की सरकार पार्ट टू बनी है अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। पुलिस हिरासत में खुलेआम हत्याएं हो रही हैं अब कोर्ट परिसर में गोलियां चलना आम बात हो गई है तो वहीं जज के सामने ही सुनवाई के दौरान लोगों की हत्या होना इस बात का सबूत है कि कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। ऐसे में अब लोगों को ये उम्मीद है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष एक जुट होकर भाजपा सरकार को उखाड़ फेकेंगा। इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिका अर्जुन खड़गे से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ता भाजपा की गलत नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में लगे हैं। पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आगामी लोकसभा चुनाव जीतने के लिये बूथ स्तर पर अभी से तैयारी शुरू कर दें। खासतौर पर मुस्लिम समाज का रूझान कांग्रेस की ओर तेजी से बढ़ा है ऐसे में वोह दिन दूर नहीं जब केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनेगी। इससे पूर्व आयोजक प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र निषाद ने प्रदेश अध्यक्ष व अन्य अतिथियों का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज़, शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम, राजेश सिंह, तिलकधारी निषाद, संजीव सिंह, बृजेन्द्र मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, सत्यवीर सिंह, अंकित राय, नीरज राय, राकेश सिंह डब्बू, हीरालाल पाल, पंकज सोनकर, अशोक शर्मा, परवेज़ आलम भुट्टो, हम्माद, राजेश गौतम, सन्तोष गिरी, पुष्पेंद्र निषाद, शिव कुमार पटेल, शिखर द्रिवेदी, अनील दुबे आज़ाद, अजय सोनकर, अतीक अहमद, आरिफ, बब्लू गुप्ता, अमन सिन्हा, आज़म ज़ैदी, आदिल, अबुजर शेख, शाहनवाज मंजूर, नेसर इलाही, राजकुमार निषाद, गुलाब सिंह मौजूद रहे। संचालन उस्मान अली एडवोकेट ने किया।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt |
0 टिप्पणियाँ