जौनपुर: पिता ने हीं कर दी अपने बेटे की निर्मम हत्या | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

सरपतहां थाना क्षेत्र के सुइथाकला गांव की घटना

निशानदेही पर नहर से शव बरामद कर कार्रवाई में जुटी पुलिस 

घटना को लेकर क्षेत्र में हो रही है तरह तरह की चर्चा  

सुइथाकलां जौनपुर। अपनी खुशियों की कुर्बानी देकर बेटे को पालने वाले पिता ने अपने हीं हाथों बेटे की निर्मम हत्या कर डाली। घटना शुक्रवार शाम की है, जब सुइथाकला (कटघर) गांव निवासी हत्यारा पिता मो.निसार पुत्र मूसे अपने 12 वर्षीय बेटे रेहान को नहर के किनारे ले जाकर गमछे से उसका दोनों हाथ बांधकर नहर में धकेल दिया तथा घर पहुंचकर लोगों को खुद हीं अपने बेटे को गायब करने की सूचना भी दी। आरोपित पिता के बहनोई द्वारा पुलिस को मामले की जानकारी दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस मो.निसार को पकड़कर थाने लायी। आरोपित के बहनोई सुइथाकलां (कटघर) निवासी मो.अजमल द्वारा मामले में थाने पर तहरीर दी गई। गौरतलब है कि मृतक रेहान की एक बड़ी बहन और छोटा भाई भी है,तीनों के सिर से मां का साया पहले हीं उठ चुका था,तीनों बच्चों की परवरिश एवं देखभाल परिजनों के अलावां उसकी बूआ एवं फुफा करते थे। हत्यारोपी पिता अभी कुछ दिन पूर्व हीं सउदी अरब से कमाकर घर लौटा था। घटना के बाद हिरासत में लेकर शनिवार दिन भर पुलिस उससे पूछताछ करती रही,लेकिन वह पुलिस को मनगढ़ंत कहानी सुनाकर बरगलाता रहा। घटना को अंजाम देने की बात कबूल करने के बाद कभी खुटहन थाना क्षेत्र के पिलकिछा स्थित गोमती नदी तो कभी अन्यत्र स्थान बताकर पुलिस को भ्रमित करता रहा। शनिवार की रात पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ शुरू की तो हत्यारोपी पिता ने बेटे की हत्या की सारी कहानी बताते हुये लखनऊ-बलिया राजमार्ग स्थित नहर से कुछ दूर सवायन मार्ग पर बेटे का दोनों हाथ गमछे से बांधकर नहर के तेज प्रवाह में धकेलने की बात बताई। पुलिस द्वारा काफी प्रयास करने के बाद भी हत्यारोपी निसार ने हत्या के कारणों का रहस्य नहीं बताया। हत्यारोपी पिता की निशानदेही पर रात में हीं थानाध्यक्ष मय फोर्स रेहान के शव को बरामद करने में लगे रहे। रबिवार की सुबह किशोर का शव थाना क्षेत्र के बासूपुर स्थित नहर फाटक के पास होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते हीं थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह मय-फोर्स मौके पर पहुंच गए और नहर से शव को बाहर निकलवाये। परिजनों द्वारा शव की पहचान रेहान (12) के रूप में की गयी। पुलिस ने शव को लेकर हत्यारोपी पिता के विरु द्ध पंजीकृत अभियोग को भारतीय दण्ड संहिता की धारा 302/211 में परिवर्तित कर शव को अन्त्त्यपरीक्षण के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि घटना के सम्बन्ध में आरोपित पिता के विरु द्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर उसे हिरासत में लिया गया है,पिता द्वारा बेटे की हत्या करने के कारणों की अभी तक सटीक जानकारी नहीं मिल सकी है। आरोपित पिता से पूछताछ चल रही है,शीघ्र ही हत्या के कारणों की जानकारी मिल जायेगी। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रही है।

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.


*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज |(AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष |  #NayaSaberaNetwork*
Advt.


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt


नया सबेरा का चैनल JOIN करें