वाराणसी: काशी की आईएएस बिटिया को राष्ट्रपति से मिला सम्मान | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। काशी की बेटी और ओडिशा कैडर की आईएएस अधिकारी स्वधा देव सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर अपने शहर का नाम रोशन किया है। नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में मंगलवार को हुए समारोह में स्वधा को ‘भूमि सम्मान-2023 प्रदान किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें सम्मानित किया। स्वधा फिलहाल ओडिशा के रायगड़ा जिले में कलेक्टर हैं। 

प्रख्यात शिक्षाविद एवं डीएवी पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य रहे प्रो. सत्यदेव सिंह की पुत्री स्वधा देव सिंह को यह सम्मान केंद्रीय पंचायतराज मंत्रालय की तरफ से आयोजित समारोह में दिया गया। भूमि सम्मान मंत्रालय के डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड आधुनिकीकरण कार्यक्रम के अंतर्गत भूमि संबंधी अभिलेखों के डिजिटलीकरण में बेहतर प्रदर्शन पर प्रदान किया गया है। 

इसका उद्देश्य भूमि प्रबंधन और भूमि संबंधी विवादों को खत्म करना है। सरकार की मंशा को पूर्ण करने में स्वधा को देश के चुनिंदा अफसरों में शामिल किया गया जिन्हें राष्ट्रपति ने सम्मानित किया। समारोह में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल भी रहे।

देश के लिए कुछ करने वाली हर बेटी का सम्मान: प्रो.सत्यदेव

पिता प्रो.सत्यदेव सिंह ने कहा कि यह सम्मान सिर्फ स्वधा का नहीं बल्कि हर उस बेटी का है जो देश और समाज के लिए कुछ करना चाहती है। बनारस से शुरुआती शिक्षा के बाद स्वधादेव सिंह ने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की। वर्ष-2014 में सिविल सर्विसेज की परीक्षा में पहले ही प्रयास में स्वधा ने ऑल इंडिया में 66वीं रैंक हासिल की थी।


*जौनपुर की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
AD


*प्रज्ञा एसोसिएट के प्रो. अजय सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| प्रज्ञा एसोसिएट  (Contractor & Supplier) | मैन्युफैक्चर इंटरलॉकिंग सीमेंट ईट वाजिदपुर, वनविहार रोड, जौनपुर | प्रज्ञा फीलिंग स्टेशन | वाराणसी रोड, जगदीशपुर, जौनपुर | प्रो. अजय सिंह मो. 9473628123 | Naya Sabera Network*
AD


*श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को सातवीं वर्षगांठ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें