जौनपुर: युवा कौशल संवाद व संगोष्ठी का आयोजन | #NayaSaveraNetwork




नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जन शिक्षण संस्थान जौनपुर द्वारा विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर युवा कौशल संवाद एवं संगोष्ठी का आयोजन संस्थान के कार्यालय में किया गया। जिसमे युवावो को कौशल एवं तकनिकी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश  डाला गया। जिसमे मुख्य अतिथि रीना पाण्डेय सिनियर सहायक वाणिज्य कर विभाग, खुशबू गुप्ता स्टेनोग्राफर वाणिज्य कर विभाग रही। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कौशल परक शिक्षा पर जोर देते हुए कहा की यह प्रतिस्पर्धा का समय हैं जिसमे बिना कौशल परक शिक्षा के जीवन में आगे बढ़ पाना मुश्किल हो जाता हैं, खुशबू गुप्ता जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि अगर व्यक्ति में कोई हुनर हैं तो वह आसानी से इस कठिन दौर में भी अपनी रोजी रोटी कि व्यवस्था आसानी से कर सकता है।



कार्यक्रम अधिकारी अवधेश श्रीवास्तव ने जन शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित समस्त गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज का समय कौशल का समय हैं जिसके भी हाथ में हुनर हैं वह रोजगार के लिए परेशांन हो ही नहीं सकता क्युकी कौशल से ही रोजगार का सृजन होता हैं, युवा कौशल दिवस आज के समय में बढती हुई बेरोजगारी में कौशल परक शिक्षा देश के विकाश में सहायक होगी और सभी के हांथो में रोजगार होगा, एवं आये हुए सभी अतिथियों एवं लाभार्थियों का आभार व्यक्त किया। 

इसी क्रम मे स्वक्षता पखवाड़ा का आज स्वक्षता के प्रति शपथ दिलाकर शुभारंभ किया गया और सभी लाभार्थियों से अनुरोध किया गया की वह समाज को स्वक्षता के प्रति जागरूक करने का प्रयास करे। खुशबू गुप्ता जी ने लोगों को शपथ दिलाकर स्वक्षता के प्रति प्रतिबद्ध रहने को प्रेरित किया। 

कार्यक्रम का सफल सञ्चालन कार्यक्रम अधिकारी रजनीश प्रताप सिंह ने किया कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक कार्यक्रम अधिकारी विनोद मिश्रा, लेखाकार जितेंद्र विश्वकर्मा, प्रशिक्षिका साधना श्रीवास्तव, प्रतिमा मौर्या एवं विनय गुप्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज |(AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष |  #NayaSaberaNetwork*
Advt.


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt


*Admission Open : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR | MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें