मुंबई: विधानसभा क्षेत्र विस्तारक के प्रदेश संयोजक बनाए गए कृपाशंकर सिंह | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी, महाराष्ट्र के अध्यक्ष तथा महाराष्ट्र विधान परिषद सदस्य चंद्रशेखर बावनकुले ने आज महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह को विधानसभा क्षेत्र विस्तारक का प्रदेश संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।
इसके पहले उन्हें मोदी@महाजनसंपर्क अभियान में प्रदेश सह संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई थी। अभियान को मिली भारी सफलता के बाद एक बार फिर उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। इस बारे में पूछे जाने पर कृपाशंकर सिंह ने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई किसी भी जिम्मेदारी को वह पूरे मनोयोग और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt |
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
mumbai
National
Naya Savera
New Delhi
Politics