मुंबई: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए सिद्धिविनायक के दर्शन | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को प्रभादेवी स्थित सिद्धिविनायक गणपति मंदिर का दौरा किया और सिद्धिविनायक के दर्शन किए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय मुंबई दौरे पर हैं। राष्ट्रपति के रूप में यह उनकी पहली मुंबई यात्रा है। गुरुवार को उन्होंने सिद्धिविनायक गणपति मंदिर के दर्शन किए और आरती की। इस अवसर पर राज्यपाल रमेश बैस, सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष आदेश बांदेकर सहित ट्रस्टी, ट्रस्ट समिति के कार्यकारी अधिकारी नंदा राउत, राष्ट्रपति कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर मंदिर न्यास समिति की ओर से राष्ट्रपति को गणपति की मूर्ति भेंट कर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।

इसके पहले गुरुवार दोपहर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नागपुर से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आगमन हुआ। इस दौरान राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनका स्वागत किया। तीनें सेनाओं ने राष्ट्रपति को सलामी दी। राजभवन में राष्ट्रपति का राज्य सरकार की तरफ से नागरिक अभिनंदन किया गया। राष्ट्रपति 7 जुलाई को राजभवन में ब्रिटिश कालीन भूमिगत बंकर ‘क्रांतिगाथा’ में बनाए गए क्रांतिकारियों के हॉल का दौरा करेंगी। इसके बाद वे मुंबई से शिरडी के लिए रवाना होंगी।


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*ADMISSION OPEN | S S PUBLIC SCHOOL | A Co-Educational School, Affiliated to CBSE New Delhi for Senior Secondary Education (10+2) | Affiliation No.: 2132085 | You Give Us Raw We Will transform them as..! AN EXPERT | 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003 | Follow us on: https://www.facebook.com/sspublicjnp@sspinp |  https://instagram.com/sspublicschool_jnp | Website: www.sspublicschoolinp.com | #NayaSaveraNetwork*
Advt



*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें