जौनपुर: भाजपा ने धर्म के नाम पर ठगने का काम किया:शिवपाल | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: भाजपा ने धर्म के नाम पर ठगने का काम किया:शिवपाल  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

सपा राष्ट्रीय महासचिव ने चौकिया धाम में किया दर्शन पूजन

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव दूसरे दिन शक्तिपीठ शीतला धाम चौकिया का दशर््ान पूजन किया और उन्होंने राहुल त्रिपाठी के नेतृत्व में मौजूद स्थानीय लोगों से कहा भाजपा सरकार धर्म के नाम पर लोगों को ठगने का काम किया है उनका धर्म में कोई भी आस्था वि·ाास नहीं है वह सिर्फ़ धर्म के नाम पर जनता को गुमराह करतें है समाजवादी पार्टी हर धर्मों का सम्मान करतीं हैं हम धर्म कर्म का राजनीतिक लाभ लेने वाले लोग नहीं है अपने-अपने आस्था का विषय जो हम करते हैं और भाजपा अपने ढोंग को धर्म से जोड़कर जनता को गुमराह करतीं हैं भाजपा वाले किसी धार्मिक स्थल पर जाते हैं उसके 1 सप्ताह पहले ही पूरी टीवी चैनलों पर चलने लगता है कि भला तारीख को प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री मंत्री दशर््ान करने जा रहे हैं आस्थावान लोग बिना बताए दशर््ान पूजन करने जाते हैं मै भी कल से जौनपुर आया हूँ शीतला माता के प्रति हमारी आस्था थी। बिना कोई प्रचार किए मां का दशर््ान कर आशीर्वाद प्राप्त किया। जिनको भगवान में आस्था रहती है वह प्रचार नहीं करते हैं। जिनको भगवान के नाम पर गुमराह करना है वह दशर््ान पूजन करने से पहले ही उसका प्रचार करने का काम करतें है जिसमें भाजपा नंबर एक पर है भाजपा के लोगों ने तो भगवान को भी जातियों में बाट दिया वह सिर्फ और सिर्फ धर्म के नाम पर राजनीति करना चाहते हैं उनका विकास पर रोजगार महंगाई इस पर कोई ध्यान नहीं हैं भ्रष्टाचार लूट हत्या बलात्कार अपराध सबसे ज्यादा भाजपा सरकार मे हो रहा है। इस मौके पर विधायक लकी यादव, पंकज पटेल, पूर्व मंत्री कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, सत्येंद्र उपाध्याय,डां अवधनाथ पाल राहुल त्रिपाठी, आशू त्रिपाठी, तोजय त्रिपाठी, कन्हैया यादव, उमाशंकर प्रधान, प्रमोद यादव पुजारी विनय त्रिपाठी, सुमित त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।

*जौनपुर के विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ‘प्रिंसू’ की तरफ से नया सबेरा परिवार को सातवीं वर्षगांठ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD



*वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को सातवीं वर्षगांठ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD


*जौनपुर की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
AD

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ