लखनऊ: आरईपीएल ने टिम्बर को हरा जीती करीम चिश्ची ट्रॉफी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। अभय द्विवेदी के हरफनमौला खेल से आरईपीएल क्रूसाडर्स ने यूपी टिम्बर को 36 रनों से हराकर करीम चिश्ची स्मारक अण्डर-25 क्रिकेट ट्रॉफी जीत ली है। अभय ने पहले 34 रनों की पारी खेली फिर तीन विकेट भी लिए। पार्थ रिपब्लिक मैदान पर पहले बल्लेबाजी कर आरईपीएल ने 35 ओवरों में नौ विकेट पर 220 रन बनाए। सावन सिंह ने 63 रनों की उम्दा पारी खेली।
वहीं शुभम राय ने 44, अभय ने 34, आदित्य ने 25 और शाश्वत 22 रनों की उम्दा पारियां खेलीं। यूपी टिम्बर के विप्रज निगम ने तीन विकेट लिए। जवाब में यूपी टिम्बर की टीम 35 ओवरों में आठ विकेट पर 184 रन ही बना पाई। आयुष पाण्डेय ने 56, प्रियांशु ने 37 रन बनाए।
आरईपीएल के अभय द्विवेदी और प्रिंस मौर्या ने तीन-तीन विकेट लिए। पुरस्कार वितरण पूर्व क्रिकेटर अभिजीत सिन्हा, राकेश सिंह और नईम चिश्ती ने किया। प्रतियोगिता में कुशाग्र को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, आसिफ अली को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, और अतुल विश्वकर्मा को मैन ऑफ सीरीज घोषित किया गया।
![]() |
| AD |
![]() |
| AD |
![]() |
| AD |


