जौनपुर: हर हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा शिवाला | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मंदिर पर दर्शन के लिए उमड़ा आस्था का जनसैलाब
जलालपुर जौनपुर। त्रिपुरारी शंकर भगवान शिव की नगरी त्रिलोचन महादेव में सावन के प्रथम सोमवार के दिन शिव भक्तों का आने का सिलसिला जारी रहा। हर हर महादेव बोल बम के गगनभेदी नारों से पूरे दिन शिव मंदिर गुंजायमान रहा। भोर से ही शिव भक्तों ने पूरी आस्था के साथ लाइन मे लग कर शिव भोले के नारे लगाते हुए बेलपत्र अगरबत्ती धतूरा माला फूल आदि सामग्री के साथ पूरे विधि विधान के साथ पूजन अर्चन करते हुए जलाभिषेक किया। सावन माह के पहले सोमवार के मद्देनजर मंदिर परिसर में सुरक्षा के व्यापक व्यवस्था किया गया था। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तथा महिला कांस्टेबल एवं पी ए सी के जवानो अलावा कई थानों की पुलिस और एसआई तैनात किए गए थे। मेले मे बैरेकटिंग के साथ-साथ अराजक तत्वों की निगरानी के लिए जगह-जगह पर सीसी कैमरे की भी व्यवस्था की गई थी। उपजिलाधिकारी केराकत सुश्री नेहा मिश्रा मेले का बराबर जायजा लेती रही। मंदिर परिसर में ही स्थित अमृत सरोवर में हजारों की तादाद में शिव भक्तों ने स्नान करते हुए हर-हर महादेव बोलबम के जयकारे लगाते हुए जलाभिषेक किया। सुरक्षा की दृष्टि से तालाब में रस्सी बांधी गयी थी तथा नौका की भी व्यवस्था की गई थी। मंदिर के प्रबंधक मुरलीधर गिरी पुजारी सोनू गिरी के साथ मंदिर के कार्यकर्ता पूरी तन्मयता के साथ शिव भक्तों की सेवा में लगे रहे। इसके अलावा राजस्व की टीम स्वास्थ्य कर्मी अग्निशमन सफाई कर्मी की भी मौजूद रहे।
![]() |
| Advt |
![]() |
| Advt |

%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)
%20%20Katghara,%20Sadar,%20Jaunpur%20%20PRESIDENTFOUNDER%20DR.%20SURYA%20BHAN%20YADAV%20U.S.A.%20%20CBSE%20Affi.%20No.%202132420%20School%20Code%2070663%20%20The%20Academy%20Runby%20America.jpg)
%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1.jpg)