नया सवेरा नेटवर्क
मुफ्तीगंज जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के रामपुर बाजार में नाई की दुकान चला रहे नवयुवक की नदी में डूबने से मौत हो गयी थी। जिसके शोक में मंगलवार को रामपुर बाजार बंद रही। जफराबाद थाना क्षेत्र के सखोई गांव निवासी सिरताज उर्फ गबड़ू 23 वर्ष रामपुर बाजार में अपने मामा जंगली के घर रह कर सैलून की दुकान चला रहा था दोस्तो के चक्कर में नदी में नहाने चला गया। नहाते समय पैर फिसलने से गहरे पानी में चले जाने से डूब गया और उसकी मौत हो गयी। मौत की खबर लगते ही बाजार वालो में शोक की लहर दौड़ गयी। सभी बाजारवासी शोक में अपनी दुकान बंद रखी। शोक संवेदना प्रकट दुकाने बंद रखने वालों में अखिलेश यादव,पिन्टू यादव,पवन तिवारी, विकास गुप्त,सुनील वि·ाकर्मा, संजय राय,मोनू यादव,कन्हैया मौर्य, अजय मौर्य, चेनई यादव,अखिलेश शर्मा, बिविन सरोज, प्रमोद मोदनवाल,फूलचंद यादव, मनोज राय, शौरभ चौहान आदि लोगा शामिल रहे।
 |
विज्ञापन
|
 |
विज्ञापन
|
%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg) |
Advt
|