मुंबई: दहिसर में भाजपा की टिफिन बैठक और ज्येष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रमुख अतिथि के रूप में सांसद गोपाल शेट्टी रहे उपस्थित
मुंबई। दहिसर की भाजपा विधायक मनीषा ताई चौधरी ने टिफिन बैठक और ज्येष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य और विशाल पैमाने पर आयोजन किया। पुराने कार्यकर्ताओं और शुभ चिंतकों को साथ जोड़ने के लिए यह एक शानदार आयोजन हुआ।
विद्या मंदिर स्कूल (समाज कल्याण हॉल) , दहिसर- पूर्व में हुए इस प्रशंसनीय आयोजन में उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक तथा उत्तर मुंबई के भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए।अन्य विशिष्ट अतिथियों में वरिष्ठ समाजसेवी करुणाशंकर ओझा, पूर्व उप महापौर विनोद घेड़िया, उत्तर मुंबई भाजपा के अध्यक्ष तथा भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश प्रवक्ता गणेश खणकर, संजय उपाध्याय, श्रीकांत पांडे, मंडल अध्यक्ष अरविंद यादव, पूर्व नगरसेवक विद्यार्थी सिंह, पूर्व नगरसेवक जितेंद्र पटेल, पूर्व नगरसेवक हरीश छेड़ा, वरिष्ठ पत्रकार लेखक अमित मिश्रा तथा उत्तर मुंबई भाजपा की मीडिया प्रभारी नीलाबेन सोनी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता और अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ नेताओं ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित कर जन सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए अपना योगदान देते रहने की अपील की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील राणे, तैमुरस कोल्हाह ( बावाजी), वार्ड अध्यक्ष शशिकांत पाटिल, राजन वोरा, दीपक वोरा सहित भाजपा दहिसर विधानसभा के समर्पित कार्यकर्ताओं का योगदान विशेष रूप से उल्लेखनीय है।
कार्यक्रम के अंत में सभी नेतागण और भारी संख्या में उपस्थित हुए सभी कार्यकर्ता स्नेह भोज में शामिल हुए। दहिसर का यह अत्यंत बेमिसाल और भव्य आयोजन रहा।
![]() |
| Advt |


%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1.jpg)

