जौनपुर: मृतको के स्वजनों को मिला पांच-पांच लाख का चेक | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
अलग-अलग गांवों में एक ही दिन वज्रपात से गई थी जान
खुटहन जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में वज्रपात से एक महिला सहित दो किसानों की हुई मौत के मामले मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह व उपजिलाधिकारी शाहगंज शैलेन्द्र त्रिपाठी ने मृतकों के घर पहुंच उन्हें सीएम आपदा राहत कोष से पांच -पांच लाख का चेक सौंपा। विधायक ने शोकाकुल स्वजनों का हालचाल पूछ उन्हें ढांढस बंधाया। घटना के सत्रहवें दिन ही सरकारी मदद मिल जाने से पीडि़त परिवारों ने कुछ राहत महसूस किया है। पहली जुलाई को हो रही बारिश के दौरान खुटहन गांव निवासी 57 वर्षीय रामपाल मौर्या पुत्र हेमराज फावड़े से खेत का मेड़ बांधने लगे। तभी वज्रपात की चपेट में आ गए। इसी तरह दरना गांव निवासी 58 वर्षीय उर्मिला देवी पत्नी भारत खेत में चारा काट रही थी। तभी तेज गरज चमक के साथ बारिश होने लगी। वे वज्रपात की चपेट में आ गयीं। राहत चेक देते हुए विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ,सबका विकास और सबका वि·ाास की तर्ज पर काम कर रही है। गरीब, निर्बल और कमजोर तबके लोगों का उत्थान कर उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ना ही पार्टी का मूल उद्देश्य है। कहा कि शाहगंज विधानसभा क्षेत्र हमारा परिवार है। इसमें यदि एक भी सदस्य किसी दु:ख से पीडि़त है तो उसे हम खुद महसूस करते हैं। हर समस्यायों के निदान के लिए सदैव प्रयत्नशील रहता हूं। इस मौके पर अजीत सिंह, गौरव सिंह, वंशबहादुर पाल, प्रेमचंद्र तिवारी,रवीकांत विश्वकर्मा, शशांक तिवारी, अनिल मौर्या, राजू सिंह, बब्लू सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |