जौनपुर: किसानों की समृद्धि से ही देश होगा खुशहाल: डॉ.सुरेश | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
ब्लॉक सभागार में हुई किसान गोष्ठी
बक्शा जौनपुर। स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुरेश कुमार कनौजिया ने मंगलवार को कृषि भवन सभागार में किसान गोष्ठी को संबोधित करते हुए किसानों को लाभकारी खेती के तरीके सुझाए। उन्होंने कहा कि किसान समृद्धिशाली होगा तो देश खुशहाल होगा। कृषि विभाग द्वारा कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित खरीफ उत्पादकता गोष्ठी में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए डॉ. सुरेश ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों के असंतुलित प्रयोग से मिट्टी की सेहत बिगड़ चुकी है। सरकार मृदा की सेहत सुधारने के लिए जैविक खेती को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पवन कुमार ने पशुओं में होने वाली बीमारी के प्रति जागरूक किया। उन्होंने इसके अलावा गो आधारित खेती, एकीकृत नाशी जीव प्रबंधन के बारे में विस्तार से समझाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें भाजपा नौपेड़वा मण्डल अध्यक्ष भूपेश सिंह ने कहा कि सरकार का खजाना किसानों के लिए खुला हुआ है। किसानों को छूट पर कृषि यंत्रों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। गोष्ठी का संचालन एवं आभार एडीओ एजी अनुराग सिंह द्वारा ज्ञापित किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता सुनील सिंह, सूर्यप्रकाश चौबे, अमित पाठक, इंदल कुमार, अमित कुमार यादव, धर्मेन्द्र पटेल, यशवंत कुमार, दिलीप सरोज, सर्वेश यादव, अरविन्द सिंह, गुलाबचन्द प्रधान सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |