जौनपुर: जंघई उपखंड पर अधिकारियों ने किया रुद्राभिषेक | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
हर-हर महादेव जयघोष के साथ गूंजा शिवाला
मीरगंज जौनपुर। भगवान भोले शिव शंकर को अति प्रिय पवित्र सावन मास के पहले दिन विद्युत उपखंड जंघई पर विद्युत अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी व अवर अभियंताओं ने रु द्राभिषेक और हवन पूजन किया। रु द्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कर देवाधिदेव महादेव से लोगो के सुख समृद्धि की प्रार्थना की। रु द्राभिषेक के बाद अधिशासी अभियंता मछलीशहर रामानंद मिश्र, उपखंड अधिकारी आदित्य मार्कण्डेय कर्मकांड के मर्मज्ञ पंडित ने हवन और आरती की। विधि विधान से पूर्ण हुए अनुष्ठान के उपरांत अधिशासी अभियंता आर मिश्र ने लोगों के आरोग्यमय,सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की। इस मौके पर केतन तिवारी, प्रदीप दुबे, जनमेजय त्रिपाठी, अवधेश तिवारी, वशिष्टकांत , रोशन मोदनवाल सहित अन्य विद्युत कर्मचारी मौजूद रहे। इसी क्रम में जंघई जंक्शन सहित अन्य रास्तो से होकर आने जाने वाले कांवरियों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए थानाध्यक्ष मीरगंज बृजेश कुमार गुप्ता पुलिस दल बल के साथ चक्रमण करते रहे।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt. |