जौनपुर से गुरुपूर्णिमा के लिए भण्डारा सामग्री श्रीपरमहंस आश्रम रवाना पुष्पेन्द्र | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मिर्जापुर। कालजई कृति यथार्थ गीता के प्रणेता-संत शिरोमणि स्वामी अड़गड़ानंदजी महाराज के श्रीपरमहंस आश्रम, शक्तेषगढ़ में आगामी 3 जुलाई को गुरुपूजन पर्व गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य में पूरे देश से गुरुभक्तजनो की भीड़ जुटने लगी है।
पूर्व के वर्षों में गुरुपूर्णिमा पर गुरुदर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या साशन-प्रसाशन द्वारा 6 लाख बताई गई थी। जबकि पिछली बार गुरुदेव स्वामी अड़गड़ानंदजी महाराज खुद कोरोना ग्रसित हो गए थे। गौरतलब है कि इस दौरान स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज का कुशलक्षेम जानने और स्वास्थ्य समाचार लेते हुए प्रधानमंत्री मोदी का ऑडियो भी बहुत वाईरल हुआ था।
इस बार की तैयारी से गुरुपूर्णिमा पर 5 लाख से अधिक गुरुभक्तजनो के पहुँचने का अनुमान श्रीपरमहंस आश्रम द्वारा लगाया जा रहा है। पूर्वांचल में सदगुरुदेवभगवान के रूप में सर्वाधिक लोकप्रिय संत स्वामी अड़गड़ानंदजी महाराज के शिष्य और जौनपुर भाजपा के युवा नेता पुष्पेन्द्र सिंह की अगुवाई और देख-रेख में हर वर्ष की भाँति इस बार भी मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र की ग्रामसभा करियाँव और मीरगंज बाज़ार के लोगों ने गुरुपूजन पर्व गुरुपूर्णिमा के लिए भण्डारा सामग्री एकत्रित कर श्रीपरमहंस आश्रम के लिए रवाना किया।
भाजपा नेता और समाजसेवी पुष्पेन्द्र सिंह द्वारा सेवाभाव से हर वर्ष किए जाने वाले इस पुनीत कार्य से संतुष्ट होकर श्री परमहंस आश्रम के प्रमुख संत नारद भगवान द्वारा उन्हें स्वामी अड़गड़ानंदजी महाराज का गमछा और मानव धर्मशास्त्र के रूप में प्रचलित यथार्थ गीता सप्रेम भेंट किया गया। इस अवसर पर गुरुभक्तजनो की मौजूदगी में गुरुदेव महराज के शिष्य और जनसेवक पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया कि भारी मात्रा में देशी घी, चीनी, सब्ज़ी, रिफ़ाइडं तेल, आटा, दाल, चावल समेत झोला और छाता भेजने वाले मछलीशहर-जौनपुर के गुरुभक्तजन गुरुपूर्णिमा पर श्रीपरमहंस आश्रम पहुँचकर गुरुदर्शन-पूजन करेंगे।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |