अमित शाह एक बार फिर मध्यप्रदेश प्रवास पर, भगवान परशुराम की जन्मस्थली पर करेंगे पूजन | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

इंदौर। केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह इस महीने में तीसरी बार आज एक बार फिर मध्यप्रदेश प्रवास के तहत इंदौर आएंगे। राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के पूर्व इसके पहले श्री शाह इसी महीने दो बार भोपाल आ चुके हैं। इसी क्रम में उन्हें आज भी पहले भोपाल और बाद में इंदौर आना था, लेकिन ऐन समय पर उनका भोपाल का दौरा निरस्त हो गया। वे लगभग सात घंटे मध्यप्रदेश में रहेंगे और इस दौरान भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव भी जाएंगे। 

पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार श्री शाह आज यहां बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के साथ ही अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर डेढ़ बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे जानापाव में भगवान परशुराम की जन्मस्थली में दर्शन एवं पूजन करेंगे। दोपहर 3 बजे श्री शाह इंदौर (Indore) में मां कनकदेवी मंदिर, आईटीआई के पास आयोजित बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वे शाम 5 बजे स्थानीय होटल मैरियट में बैठक को संबोधित करेंगे। 

इसके बाद वे लगभग सवा आठ बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। आगामी नवंबर में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के पूर्व श्री शाह लगातार प्रदेश के प्रवास कर रहे हैं। इस बार एक ही सप्ताह में दूसरी बार उनका प्रदेश प्रवास होने से इन अटकलों को लगातार बल मिल रहा है कि प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने बहुत हद तक अपने हाथ में ले लिया है। उन्होंने इस सप्ताह बुधवार को ही राजधानी भोपाल पहुंच कर पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के साथ कई घंटों तक की बैठक की थी। इस प्रवास के बाद वे गुरुवार को ही दिल्ली लौटे थे।


*प्राथमिक शिक्षक संघ डोभी जौनपुर के अध्यक्ष आलोक सिंह रघुवंशी की तरफ से नया सबेरा परिवार को सातवीं वर्षगांठ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD

*सखी वेलफेयर फाउंडेशन जौनपुर की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से नया सबेरा परिवार को सातवीं वर्षगांठ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD

*प्रशस्य जेम्स, मिश्रा काम्प्लेक्स, ओलन्दगंज तिराहा, जौनपुर | संपर्क करें- 9161188777 की तरफ से नया सबेरा परिवार को सातवें स्थापना दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें