नया सवेरा नेटवर्क
गोसाईंगंज। प्रेमिका ने साथ रहने से मना किया था। इस बात से नाराज होकर उसे गला दबा कर मार डाला। फिर शव तख्त पर छोड़ कर भाग निकला। शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए नीरज ने पूछताछ में यह जानकारी पुलिस को दी है। शिवलर निवासी संतोषी रावत (40) का शव बुधवार रात घर में पड़ा मिला था। बेटे रुद्राक्ष ने मां के प्रेमी नीरज के खिलाफ हत्या मुकदमा दर्ज कराया।
शुक्रवार सुबह आरोपी को उसके घर के पास से पकड़ा गया। पूछताछ में नीरज ने बताया कि वह कई दिनों से संतोषी के साथ उसके ही घर में रह रहा था। बुधवार शाम को दोनों ने साथ बैठ कर शराब पी। नीरज को अधिक नशा हो गया। इस बीच संतोषी ने बताया कि उसका बेटा रुद्राक्ष अहमदाबाद से लौट रहा है। इसलिए तुम चले जाओ। साथ रहने से मना करने पर नीरज तैश में आ गया। पिटाई करते हुए उसने संतोषी का गला दबा दिया। जिससे महिला की मौत हो गई। शव को तख्त पर छोड़ कर नीरज घर से भाग निकला।
0 टिप्पणियाँ