नया सबेरा डाटकाम नया सबेरा है : पं. जमदग्निपुरी | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

सबसे पहले तो मैं पं. जमदग्निपुरी नया सबेरा डॉट काम को सफलता पूर्वक 7 वर्ष पूरे करने के लिए बधाई और शुभकामना देता हूं और उनकी पूरी टीम को साधुवाद| नया सबेरा डॉट कॉम अपने नाम के अनुसार ही काम भी कर रहा है| नई सुबह के साथ सबको नई ताजी खबर पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है, जिसके लिए नया सबेरा डॉट कॉम के कर्मचारियों का योगदान सराहनीय है| संपादक महोदय भी दिन रात हर छोटी-बड़ी खबर को लोगों तक तत्परता से पहुंचा रहे हैं| ऑनलाइन की दुनिया में नया सबेरा नई क्रांति लेकर आया है| इसका जितना बखान किया जाय कम है| हर छोटी छोटी खबर को नया सबेरा महत्व दे रहा है| यह भी प्रशंसनीय है| एक बार पुन: मैं पंडित शिवप्रकाश जमदग्निपुरी संस्थापक अध्यक्ष काव्यसृजन परिवार मुंबई की तरफ से ढेरों शुभकामना बधाई प्रेषित करता हूं| नया सबेरा डॉट कॉम दिनोदिन प्रगति पर रहे|



नया सबेरा का चैनल JOIN करें