जौनपुर: रोटरी क्लब ने लगाया नि:शुल्क जांच शिविर | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लिवर के अल्ट्रासाउंड के साथ हुआ रक्त परीक्षण
जौनपुर। जन सेवा के क्षेत्र में अग्रणी अन्तर्राष्ट्रीय संस्था रोटरी क्लब द्वारा रविवार को नगर के रासमंडल स्थित टंडन डॉयग्नोसिटक सेंटर पर नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जहां पर सुबह 8 बजे से 10 बजे तक मरीजों के लीवर का नि:शुल्क अल्ट्रासंउड करने के साथ साथ उनके रक्त की भी जांच की गई। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक व संस्था के डायरेक्टर डॉ.सुधांशु टंडन ने बताया कि लीवर का अल्ट्रा साउंड वर्ष पर्यन्त 1 जुलाई 2023 से 30 जून 2024 तक चलने वाले कार्यक्रम के तहत प्रत्येक रविवार को सुबह 8 बजे से 10 बजे तक किया जायेगा। उन्होंने लीवर को स्वस्थ रखने के उपाय भी बताए, साथ ही यह भी बताया कि प्रत्येक शनिवार को एचबी, क्रिएटिनिन, कोलेस्ट्रॉल, शुगर की जांच प्रति टेस्ट 10 रु पया शुल्क के साथ की जायेगी। संस्था अध्यक्ष ने घोषणा किया की डॉक्टर सुधांशू के सहयोग से एक हजार कार्ड जारी किया जायेगा। जिसके माध्यम से कार्ड धारक 50‡ डिस्काउंट के साथ सभी उपलब्ध टेस्ट करवा सकेगें। संस्था सचिव विवेक सेठी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष अनिल गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष अमित पांडे, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष रविकांत जायसवाल, डॉक्टर बृजेश कुमार, पूर्व सचिव मनीष चंद्रा, प्रेसिडेंट इलेक्ट श्याम वर्मा, जैनुल आब्दीन, राजीव साहू, हेरा सहित अन्य लोग उपस्थि रहे।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt. |