खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम और बालटाल दोनों मार्ग पर खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई है। अधिकारियों ने रविवार को यह सूचना दी। उन्होंने बताया कि खराब मौसम के कारण आज दक्षिण कश्मीर में पारंपरिक नुनवान पहलगाम आधार शिविर और मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के बालटाल से किसी भी यात्री को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने बताया कि दोनों मार्गों और गुफा मंदिर के कई स्थानों पर अभी भी बारिश हो रही है, जिससे कई जगहों पर सड़क फिसलन भरी हो गई है।

 खराब मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों ने सुधार होने तक यात्रा स्थगित करने का फैसला किया है। बीते शुक्रवार को किसी भी तीर्थयात्री को दुमैल के रास्ते सबसे छोटे बालटाल मार्ग से अमरनाथ गुफा मंदिर तक दर्शन के लिए पैदल और घोड़े से जाने की अनुमति नहीं दी गई थी।एक जुलाई से तीर्थयात्रा शुरू होने के बाद से गुफा मंदिर में दर्शन करने वाले यात्रियों की कुल संख्या शनिवार को 21401 तीर्थयात्रियों के दर्शन के बाद दो लाख से अधिक हो गई है।


*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज |(AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष |  #NayaSaberaNetwork*
Advt.


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt


*Admission Open : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR | MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें