जौनपुर: बेटियां होंगी शिक्षित तो बनेंगी सशक्त:डीएम | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: बेटियां होंगी शिक्षित तो बनेंगी सशक्त:डीएम  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

महिला सशक्तिकरण के तहत छात्राओं को दी गई जानकारियां

जौनपुर। मां शारदा इंटरमीडिएट बालिका विद्यालय खानापट्टी सिकरारा पर गुरूवार को महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व उनके स्वावलम्बन के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम मंे पुलिस अधिकारियों द्वारा छात्राओ को साइबर क्राइम, महिला सशक्तिकरण व यातायात नियमों की अहम जानकारियां देकर जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कहा कि बेटियां शिक्षित होंगी तभी सशक्त बनेगी। सफलता के लिए उन्हें कठिन परिश्रम करना होगा।


महिलाओ को विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए इस तरह के जागरूकता अभियान कारगर साबित हो रहे है। अतिथियों द्वारा पुलिस व प्रशासन द्वारा की त्वरित कार्रवाई से लाभान्वित दस पीडि़ति महिलाओं को पौधा, छाता व टार्च प्रदान किया गया। विद्यालय की मेधावी छात्रा विशाखा सिंह व महिमा कन्नोजिया के साथ दस मेधावी छात्राओ को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।


विद्यालय प्रबंधक जगदीश नारायण सिंह, संस्थापक विजय बहादुर सिंह व अध्यक्ष डॉ.जोखन सिंह ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस अवसर पर समाजसेवी विनय सिंह, अरबिन्द सिंह, मो.असलम, रामचंद्र सिंह, सुशील सिंह, श्रवण यादव, दिलीप सिंह, कविता सिंह, अजय जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, राहुल यादव, अर्चना सिंह, सौरभ सिंह, प्रवीण सिंह, दामिनी सिंह, बृजेश यादव, जितेंद्र सिंह प्रमुख रहे। संचालन प्रधानाचार्य  शरद कुमार सिंह व आभार प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने ज्ञापित किया।

*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को सातवीं वर्षगांठ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जनपदीय संगठन मंत्री संतोष सिंह बघेल की तरफ से नया सबेरा परिवार को सातवीं वर्षगांठ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, मड़ियाहूं ब्लॉक के अध्यक्ष विशाल सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को सातवें स्थापना दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें