जौनपुर: सीएम के हाथों अखिलेश को मिला नियुक्ति पत्र | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन जौनपुर। उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा घोषित जूनियर इंजीनियर के परिणाम में खुटहन गांव निवासी अखिलेश प्रजापति को उत्तीर्ण घोषित किए जाने के बाद स्वजनों में प्रसन्नता रही। शनिवार को जब लखनऊ में समारोह आयोजित कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा श्री प्रजापति को नियुक्ति पत्र दिया गया तो स्वजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। गांव निवासी एडवोकेट शंभूनाथ प्रजापति के होनहार पुत्र अखिलेश बचपन से ही पठन पाठन के प्रति बहुत सजग रहें। परिवार की माली हालत बहुत अच्छी न होने के कारण वे एक निजी कंपनी में नौकरी के साथ साथ अपनी पढ़ाई भी जारी रखें। उनकी कड़ी मेहनत रंग लाई। उनके निवास पर तमाम लोग पहुंच उन्हें बधाई दे रहे हैं।
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent