जौनपुर: 9 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षामित्र संघ के कर्मचारियों ने दिया धरना | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के नेतृत्व के आह्वान पर 9 सूत्री मांगों को लेकर जनपद जौनपुर के शिक्षणेत्तर संघ के कर्मचारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक, कार्यालय पर एक दिवसीय धरना/प्रदर्शन के उपरांत शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा वादा किया गया था कि सत्ता में आने पर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की समस्याओं पर सकारात्मक विचार किया जाएगा लेकिन आज तक कर्मचारियों की समस्याओं पर कोई विचार नहीं किया गया। जिसके कारण कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है यदि समय रहते समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया।
मांगें नहीं पूरी की गई और समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया माह अक्टूबर में एक विशाल आंदोलन किया जाएगा। जिसके तहत विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इस मौके महामंत्री लालबहादुर विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष सुधेन्दू सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, कमल सिंह, मनोज मिश्रा, सन्तोष श्रीवास्तव, अंबर सिंह, हृदय नारायण, अजय सिंह, मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह, सोनू, अजय, प्रकाश सिंह अन्य सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे। वही संचालन मंत्री लाल बहादुर विश्वकर्मा ने किया।