प्रयागराज: 80वीं वर्षगांठ पर टीपी सिंह का भव्य सम्मान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। केपी ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता टीपी सिंह की ओर से प्रदत्त सेवाओं को देखते हुए शुक्रवार को उनकी 80वीं वर्षगांठ महात्मा गांधी मार्ग स्थित केपी कम्युनिटी सेंटर में समारोह का आयोजन किया गया। उनकी 55 वर्ष की सेवाओं पर चर्चा की गई। शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया। सबसे पहले 11 ब्राह्म्णों ने वैदिक मंत्रों व स्वस्ति वाचन कर टीपी सिंह को आशीर्वचन दिया।
उत्तर प्रदेश नर्सिंग होम एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार सिन्हा ने 21 किलो की माला व शाल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन तथा सम्मान किया। 21 किलो का केक काटा गया। कुमार नारायण, रिन्कू श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव, गोपीकृष्ण श्रीवास्तव, रिन्कू श्रीवास्तव, भानू प्रताप सिंह, दिलीप श्रीवास्तव, धीरेन्द्र श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
![]() |
AD |
![]() |
AD |
![]() |
AD |