चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग पर हार्दिक बधाई व अभिनन्दन! | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग पर हार्दिक बधाई व अभिनन्दन!
गर्व है हमें अपने वैज्ञानिकों पर,
गर्व है उनके रात-दिन की कड़ी
मेहनत पर।
विश्व रिकार्ड बनाना ये तो
हमारे हुनर में है पहले से शामिल।
जिसके इरादे नेक हों,
और जिसकी भावनाएँ कल्याणकारी,
मंगलकारी और
विश्व कल्याणकारी हों,
उसकी सफलता को
कौन रोक सकता है।
भारत की इस मितव्ययी
स्वदेशी तकनीक की
कायल है पूरी कायनात।
यह हमारे वैज्ञानिकों की
कठोर तपस्या का है फल।
इस तरह से बढ़ रही है रोज
हमारे भारत की ताकत,
और स्थापित कर रही है
नया विश्व कीर्तिमान।
इस्पेस की दुनिया के
हम हैं बेताज - बादशाह।
महाशक्ति बनने से हमें
कोई रोक नहीं पाएगा।
भारत स्वयं को नहीं बल्कि
अखिल विश्व को आगे बढ़ाएँगे ।
यह कृतज्ञ राष्ट्र करता है
अपने वैज्ञानिकों को सलाम।
नासा भी हमारी इस सफलता से है खुश।
वो लेगा हमारे वैज्ञानिकों से मदद।
इस बात से भी परदा अब उठेगा
कि चाँद पर बुढ़िया
सूत है नहीं कातती।
हमारा सीना गर्व से ऊँचा हो रहा है।
पूरी क़ायनात हमारी दमखम को
देख रही है।
आइए, हम अपने वैज्ञानिकों का
हौसला आफजाई करें।
इसरो जो परचम लहरा रहा है
उस पर गर्व करें।
भारत ने जो आज रचा इतिहास,
वो स्वर्णक्षरों में लिखें।
और चाँद पर तिरंगा फहराएँ,
और गर्व से कहें हम भारतीय हैं।
!!..........जय हिन्द........!!
रामकेश एम. यादव (मुंबई )
(रॉयल्टी प्राप्त कवि व लेखक )